RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:प्रयास एक कोशिश बदलाव के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )31 मार्च।शहर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के सिवान और झारखंड के राँची की टीम ने भाग लिया जिसमें सिवान की टीम चैम्पियन बना मैच शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के गोलपोस्ट पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया मैच के 25 वे मिनट में राँची टीम के जर्सी नंबर 10 गोल्डी ने गोल कर अपने टीम को बढ़त दिला दी लेकिन मैच 70 मिनट पर सिवान की जर्सी नंबर 9 ने एक सुन्दर गोल कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया जो कि अंत तक बरकार रहा अंत में ट्राई ब्रेकर हुआ और उसमें सिवान की टीम ने बाजी मारी और खुद को चैम्पियन बनाया दिया मैच में निर्णायक की भूमिका में राजकुमार, नंद गोपाल, सुनील कुमार और रवि रंजन ने थे!
अंत में प्रयास एक कोशिश बदलाव के संस्थापक कुमार मंगलम ने कहा कि इस तरह का आयोजन सामुदायिक एकता और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना ,क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा एक मात्र लक्ष्य था और इस तरह के टूर्नामेंट हमेसा होता रहेगा! मैच सुरु होने से पूर्व मुख्य अतिथि सामजिक नेता गुड्डू सिंह बाबुवान ने विधिवत्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ किया मौके पर उपस्थित समाजसेवी ऋतुराज चौधरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक समाजसेवी रवीश कुमार शिक्षक आनंद मोहन प्रताप सिंह समाजसेवी विकास सिंह छोटू सिंह सहयोगी के रूप में उत्सव राठौर, अभिमन्यु कुमार, मणि कुमार, मृत्युंजय कुमार, रघुराज तिवारी, विकास कुमार राय, शिवम कुमार,यश कुमार, रोहन कुमार के साथ साथ हजारों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे!

Related posts

छत्तीसगढ़:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक।

rktvnews

बागपत:स्टेट एजुकेशन एचीवमेंट सर्वे 2023 के संबंध में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

29 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:जन सुराज की जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की दी बधाई।

rktvnews

केवटी प्रखंड के मेसर्स प्रह्लाद किराना स्टोर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment