RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:गंगा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त निर्देश, स्वच्छता व वृक्षारोपण पर विशेष जोर।

बागपत नगर पालिका क्षेत्र में बनाया जाएगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शासन ने दी स्वीकृति।

RKTV NEWS/बागपत( उत्तर प्रदेश)31 मार्च।जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने नगर निकाय क्षेत्रों में कूड़ा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी बैंक्वेट हॉल के साथ अनुबंध कर उनके अपशिष्ट का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक घर से नियमित कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, ताकि कोई भी कचरा खुले में न डाला जाए और उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो।
उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में भी अपशिष्ट निस्तारण को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए तथा पर्यावरण विभाग को नियमित जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
ग्राम पंचायतों के तालाबों की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी तालाबों को स्वच्छ बनाया जाए तथा उनके चारों ओर व्यापक वृक्षारोपण कराया जाए। उन्होंने जामुन, बांस और अर्जुन जैसी प्रजातियों के पौधे लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला गंगा प्लान तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि नदियों में किसी भी प्रकार का कूड़ा न डाला जाए। उन्होंने बताया कि जनपद बागपत को “जल योद्धा पुरस्कार” से सम्मानित किया जा चुका है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्य मार्गों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका बागपत क्षेत्र में एबीसी (Animal Birth Control) केंद्र की स्थापना हेतु प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए गए। साथ ही नगर निकाय क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट एवं सिग्नेज लगवाने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गांव और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना हम सभी का दायित्व है। नदियों को निर्मल और स्वच्छ बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही दिव्यांगजनों एवं बेसहारा पशुओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनका टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में डीएफओ विनोद कुमार एसडीएम अमरचंद वर्मा अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नारनौल:डीसी ने की निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:जटायु गिद्ध होते हुए धर्म का साथ दिया प्राण न्योछावर कर अमर हुए:शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

भोजपुर:बिहार में महिलाओं को दस हजार रुपये दे वोट खरीदने की कोशिश की जा रही है: विजेंद्र यादव

rktvnews

उत्तर प्रदेश:श्रृंग्वेरपुर धाम, प्रयागराज में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्रिय सखा भगवान निषादराज गुह्य का जन्मोत्सव कार्यक्रम।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “आवाज सुनो पहाड़ों की – फिल्म फेस्टिवल 2026” में प्रतिभाग किया।

rktvnews

जांच के दूसरे दिन आरा के दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों में प्रशासन ने जड़ा ताला।

rktvnews

Leave a Comment