RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:लापता मार्टिंग कच्छप के परिजनों को 10 लाख की सहायता राशि प्रदान।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)30 मार्च।लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान पलामू लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव उपरांत डाल्टेनगंज के बाजार समिति स्थित वज्रगृह में मतपेटी जमा करने के बाद लापता हुए मार्टिंग कच्छप के परिजनों के प्रति संवेदना एवं सहयोग व्यक्त करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा उनकी पत्नी किरण तिर्की को 10 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रदान की गई है, जिससे प्रभावित परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय भी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

गोवर्धन पूजन देवराज इन्द्र के अहंकार का दमन,पर्यावरण रक्षा,प्रकृति पूजन की कहानी है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ ने मनाया 7 वा स्थापना दिवस

rktvnews

बागपत:राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बबली के जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment