RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने साकची स्थित निर्माणाधीन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)26 मार्च।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने साकची स्थित निर्माणाधीन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइब्रेरी के शीघ्र शुभारंभ सुनिश्चित करने तथा आवश्यक संसाधनों, मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि लाइब्रेरी विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए ज्ञान एवं अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बने, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार तथा जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 23 जनवरी 24

rktvnews

पटना:बिहार के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार द्वारा कॉपर टिकट की प्रतिकृति का विमोचन” ।

rktvnews

राष्ट्रपति पुरी में आयोजित वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुईं।

rktvnews

सारण:जानमाल की सुरक्षा एवं प्रदूषण के मद्देनजर अवैद्य पटाखों के निर्माण एवं बिक्री पर रहेगी रोक:जिलाधिकारी

rktvnews

जयपुर:राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट – 2025 की स्टेकहोल्डर्स मीट।

rktvnews

चतरा:केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान, कांके, रांची (CIP) से आए तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने उपायुक्त से किया मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment