RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पूर्वी सिंहभूम:रामनवमी पर्व के मद्देनज़र जिले में विधि-व्यवस्था एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु उत्पाद विभाग की कार्रवाई।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)24 मार्च। सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्ठा हो बस्ती क्षेत्र में छापेमारी अभियान संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान एक मकान एवं झोपड़ी से 10 पेटी (लगभग 90 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
छापेमारी दल को देखकर अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई जारी है। झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
उपायुक्त ने कहा जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा पर्व-त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त निगरानी रखी जा रही है।

Related posts

भोजपुर जिला जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का बैठक सम्पन्न ।

rktvnews

नवादा:जिले की विधि-व्यवस्था, उत्पाद मद्य निषेध, खनन, भूमि विवाद आदि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:“माँ तुझे प्रणाम” काव्य गोष्ठी में गूँजी मातृत्व, संवेदना और भारतीय संस्कृति की स्वर लहरियाँ।

rktvnews

हमारा तिरंगा हमारा गौरव है” – उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर थाना मे अंग्रेजी शराब विनष्ट।

rktvnews

देहरादून:विद्यालयों में पीएम पोषण कार्यक्रम के तहत बनाए जाने वाले भोजन की स्वच्छता को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment