RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार : इंटरमीडिएट परीक्षा मे एसआरपी कॉलेज की हर्षिका ने पाया कॉमर्स मे पांचवा रैंक

इंटरमीडिएट की परीक्षा मे कॉमर्स मे पांचवा रैंक पाने वाली एसआरपी कॉलेज की छात्रा हर्षिका

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 23 मार्च। इंटरमीडिएट परीक्षा मे एसआरपी कॉलेज, बालकिशुनगंज (पटना सिटी), पटना की कॉमर्स संकाय की छात्रा हर्षिका ने बिहार मे पांचवा रैंक लाकर अपना और अपने कॉलेज दोनों का नाम रौशन किया है। हर्षिका को 500 मे 472 अंक प्राप्त हुए हैं। हर्षिका एसआरपी कॉलेज बालकिशुनगंज की कॉमर्स संकाय की छात्रा है। हर्षिका पढ़ने मे शुरू से मेधावी रही है। एसआरपी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार और वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक पंकज कुमार ने बताया कि हर्षिका पढ़ने मे शुरू से अच्छी रही है। वह क्लास में अटेंटिभ रहती थी और शिक्षक के बताये हुए बातों को ध्यान से सुनती थी। हर्षिका ने 10th सीबीएसई बोर्ड से किया है। उसकी स्कूली शिक्षा पटना सिटी के बेगमा की हवेली स्थित संत एनी हाई स्कूल से हुई है। हर्षिका पटना सिटी के कैमासिको किला रोड मे अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही है।

हर्षिका को मिठाई खिलाते उसके माता-पिता और भाई बहन

हर्षिका के पिता अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि हर्षिका फिलहाल बैंकिंग सेक्टर मे पीओ बनना चाहती है। अपनी पुत्री के इस कामयाबी से हर्षिका के पिता अभिषेक कुमार यादव और माता निधि देवी फूले नहीं समा रहे हैं। उनके खुशी का ठिकाना नहीं है। अभिषेक कुमार यादव लालगंज प्रखंड कार्यालय मे सहायक के पद पर कार्यरत हैं। हर्षिका एक भाई और दो बहन हैं। उसका बड़ा भाई हर्ष राज सीए की तैयारी कर रहा है जबकि उसकी छोटी बहन सौम्या 9वीं क्लास मे पढ़ती है। हर्षिका दूसरे नंबर पर है।

Related posts

भोजपुर :रेल दुर्घटना में घायलों की स्तिथि का जायजा लेने सदर अस्पताल पहुंचे क्यामुद्दीन अंसारी।

rktvnews

भोजपुर:नहीं रहे जे जे कालेज के सहायक शेषनाथ सिंह।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के प्रोसेडिंग विमोचन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

फाइट लाइक अ गर्ल’ महिलाओं के जीवन में खेल की परिवर्तनकारी शक्ति को दर्शाती है!यह फिल्म कांगो में महिलाओं के एक बॉक्सिंग क्लब से प्रेरित है: निर्देशक मैथ्यू ल्यूटवाइलर

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रधानमंत्री से पार्लियामेंट हाउस नई दिल्ली में मुलाकात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 अप्रैल 25

rktvnews

Leave a Comment