RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार की धरती ने विश्व को शिक्षा का पाठ पढ़ाया : प्राचार्या प्रो कनकलता

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मार्च।महाराजा बहादुर राम रण विजय प्रसाद सिंह महाविद्यालय में आज बिहार दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डा कनक लता कुमारी ने सभी को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि 22 मार्च का यह पावन दिन हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है। सन 1912 में आज ही के दिन बिहार को एक स्वतंत्र पहचान मिली थी, किंतु बिहार का इतिहास हजारों वर्षों पुराना और अत्यंत गौरवशाली रहा है।
उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है जहाँ भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ तथा भगवान महावीर ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। नालंदा एवं विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालयों ने कभी पूरे विश्व को शिक्षा का पाठ पढ़ाया और भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने वैशाली को लोकतंत्र की जननी बताते हुए कहा कि यहीं से विश्व को गणतंत्र का पहला पाठ मिला।
प्राचार्या ने स्वतंत्रता संग्राम में बाबू कुंवर सिंह के अदम्य साहस एवं महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहारवासियों ने सदैव अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर साहस का परिचय दिया है।
आगे उनहोंने कहा,बिहार का गौरव हमारे ज्ञान, परिश्रम एवं सदाचार में निहित है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे जिनमें डॉ. रविंद्र कुमार (मनोविज्ञान विभाग), डॉ. सूचि स्नेहा (हिंदी विभाग), डॉ. प्रज्ञा राय (राजनीति शास्त्र), डॉ. अमृतांशु कुमार (इतिहास विभाग), डॉ. विजेंदर कुमार (वनस्पति विभाग) एवं डॉ. अमित कुमार (राजनीति शास्त्र विभाग) प्रमुख थे। सभी प्राध्यापकों ने बिहार की गौरवशाली परंपरा, उसकी सांस्कृतिक विरासत तथा राज्य की गरिमा पर अपने विचार व्यक्त किए।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के मेहसाणा में लगभग 5800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने फाइलेरिया नाइट ब्लड सर्वे के बाद दवा वितरण पर बैठक कर किया मंथन।

rktvnews

बक्सर:धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक

rktvnews

फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान ने प्रसिद्ध अनुसंधान एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:नवजागरण के अग्रदूत थे भारतेन्दु हरिश्चंद्र:प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment