RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक: राजस्व संग्रह में प्रगति, अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)21 मार्च। शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय वेश्म में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में राजस्व संग्रह की प्रगति की समीक्षा करना, खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन की स्थिति का आकलन करना तथा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था।
बैठक के दौरान उत्पाद विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि फरवरी 2026 तक राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। विभाग द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली संतोषजनक पाई गई, जिस पर उपायुक्त ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे और बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित खुदरा उत्पाद दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। यह जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2026 -27 के लिए गढ़वा जिला अंतर्गत संचालित 41 खुदरा उत्पाद दुकानों में से 32 खुदरा उत्पाद दुकानों के नवीकरण हेतु अनुज्ञाधारियों द्वारा आवेदन समर्पित किया गया है, शेष 9 दुकानों के लिए बंदोबस्ती की प्रक्रिया उत्पाद मुख्यालय झारखंड रांची से प्राप्त निर्देशों के पश्चात प्रारंभ की जाएगी। कुछ मामलों में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। शेष दुकानों के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने विशेष रूप से मंदिरों, धार्मिक स्थलों एवं विद्यालयों के आसपास संचालित शराब दुकानों के नियमित निरीक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में पायी गई गड़बड़ियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में झारखंड के आयुक्त उत्पाद, रांची द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सघन एवं सतत अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने निर्देशित किया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु सभी थाना क्षेत्रों में नियमित छापेमारी अभियान चलाया जाए। साथ ही प्रमुख सड़कों पर 24×7 जांच अभियान संचालित कर अवैध परिवहन को रोकने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने उत्पाद एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया, ताकि कार्रवाई अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख हो सके। रोड के किनारे स्थित ढाबों एवं लाइन होटलों की नियमित जांच, सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता तथा अवैध शराब के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त अवैध कारोबारियों की सटीक लोकेशन की जानकारी संकलित कर लक्षित छापेमारी करने पर जोर दिया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा, जिला उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव तथा उत्पाद विभाग के पदाधिकारी निर्मल मरांडी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित थे, जबकि अन्य पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करते हुए न केवल राजस्व संग्रह में वृद्धि सुनिश्चित करें, बल्कि जिले को अवैध शराब मुक्त बनाने की दिशा में भी ठोस और प्रभावी कदम उठाएं।

Related posts

स्कूली शिक्षा और साक्षारता विभाग के सचिव संजय कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर रूस के उप शिक्षा मंत्री डेनिस ग्रिबोव के नेतृत्व में रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हर हाल में रोकें अवैध उत्खनन:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमर उजाला आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

नव नालंदा महाविहार में खाद्य, संस्कृति और पर्यावरण पर विचारोत्तेजक व्याख्यान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने किया स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment