RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सह सांसद राजेंद्र गहलोत ने विभिन्न जनसभाओं को संबोधित कर केंद्र की 9 साल की उपलब्धियों को गिनाया।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत रविवार को राजस्थान के पूर्व मंत्री और वर्तमान मे राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलौत बड़हरा विधानसभा के सरैया मंडल के घांघर विंदटोली और सलेमपुर मंडल के धमार गाँव की जनसभा मे बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता शामिल हुए।
सरैया मंडल के घांघर बिंदटोली मे महादलित और महिलाओं के जनसभा की अध्यक्षता सरैया मंडल संयोजक करोड़पति सिंह और धमार जनसभा की अध्यक्षता सलेमपुर मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने किया।
बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम मे शामिल होने आए राज्यसभा सांसद गहलौत का स्वागत स्थानीय विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आयोजित द्वय जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य गहलौत ने उपस्थित महादलित महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र मे भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार है। नौ वर्षो मे गरिबो के लिए योजनाओं की झड़ी लग गई। कोरोना के समय मे सरकार ने देश को सुरक्षित रखते हुए जनकल्याणकारी कार्य किए जिसकी प्रशंसा आज पूरे विश्व में हो रही है।एक तरफ जहाँ विश्व के सभी देशो को आर्थिक मंदी से गुजरना पड़ा ,वही दूसरी तरफ भारत ने दो-दो वैक्सीन का निर्माण कर अपने देश के साथ पड़ोसी देश के लोगो की भी जान बचाई। गरीबो को मुफ्त मे अनाज,आयुष्मान योजना से पाँच लाख तक इलाज,घर-घर बिजली,प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता योजना,उज्जवला योजना,जन-धन योजना सहित सारी योजनाएँ गरीबों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। आज देश विश्व की पाँचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया और पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है।आज प्रधानमंत्री जी ने विश्व मे देश का मान-सम्मान बढाया है।
वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भोजपुरी मे जनसभा को संबोधित किया और कहा कि पहली बार भारत के प्रधानमंत्री को अमेरिका और विकसित देश हाँथो पर उठा कर चल रहे है। अमेरिका जैसे विकसित देश नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई मे पलके बिछाया रहता है। दो -दो बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करना किसी भी देश के लिए गर्व की बात होती है।भारत विश्वगुरू बनने की राह पर तत्पर है। गरीबो के लिए जितना काम इस सरकार ने की है,इससे पहले कभी नही हुआ।
जनसभा को जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने संबोधित करते हुए कहा कि नौ वर्षो की उपलब्धिया इतनी है कि गिनाते-गिनाते सुबह से शाम बीत जाएगा। देश की जनता मोदी सरकार के कामो से इतनी खुश है कि लोकसभा चुनाव के पहले ही नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री पुनः बना चुकी है।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष सहित जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,महामंत्री पुनम कुशवाहा, जिला मंत्री विनय बेलाउर,संतोष चंद्रवंशी,प्रवक्ता धीरज सिंह ,रामाकांत सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम मे भाजपा नेता रामवातर सिंह, शेख कलामुद्दीन,सौदागर बिंन्द‌, मुखिया नविम मियां, जितेंद्र तिवारी,धमार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भुपेश गुप्ता, मुन्ना सिंह, नारायण उपाध्याय सहित सैकडों कार्यकर्ता और आम जनता शामिल थी।

Related posts

जयपुर:सेना दिवस परेड— राजस्थान की झांकी में राज्य की सदियों पुरानी वास्तुकला, पारंपरिक हस्तशिल्प, विश्व प्रसिद्ध लोक कलाओं की दिखी अनूठी झलक।

rktvnews

छत्तीसगढ : युवा अपनी ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से समाज के विकास में दें योगदान: अरुण साव

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज के 650 वें जयंती वर्ष पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत।*

rktvnews

मेहनतकशों पर विश्वव्यापी हमला।

rktvnews

सीसीआई ने हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

दरभंगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment