RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उप विकास आयुक्त ने सालतोला पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 कार्यों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 मार्च।उप विकास आयुक्त, दुमका अनिकेत सचान द्वारा आज रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत सालतोला पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत ग्राम कार्य योजना तैयार करने हेतु आयोजित बैठक का निरीक्षण किया गया।
बैठक में बताया गया कि सालतोला पंचायत के 12 गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित करने के उद्देश्य से ग्राम कार्य योजना तैयार की जा रही है। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि एसबीएम ग्रामीण फेज-2 के अंतर्गत आदर्श ग्राम निर्माण हेतु प्राथमिकता के तौर पर तरल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने सोख्ता गड्ढा, नाली निर्माण, नाडेप, ट्राइसाइकिल, पंचायत स्तरीय प्लास्टिक पृथक्करण केंद्र सहित अन्य आवश्यक संरचनाओं के विकास पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने ग्राम स्तर पर जल सहिया, पंचायत सचिव एवं मुखिया को सक्रिय भूमिका निभाते हुए पंचायत को स्वच्छ एवं आदर्श बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सालतोला पंचायत में 15वीं वित्त योजना अंतर्गत रोकड़ पंजी एवं योजना पंजी की भी समीक्षा की गई। रोकड़ पंजी अद्यतन नहीं पाए जाने पर पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई गई तथा तीन दिनों के भीतर पंजी अद्यतन करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने पंचायत में स्थापित पंचायत ज्ञान केंद्र के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मुखिया एवं पंचायत सचिव को छात्र-छात्राओं के बीच इसके प्रति जागरूकता फैलाने को कहा।
इस क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र सालतोला-2 का निरीक्षण किया गया, जहां आंगनबाड़ी परिसर में विकसित पोषण वाटिका का अवलोकन किया गया। साथ ही उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सालतोला का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा, प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी रानीश्वर, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, मुखिया, पंचायत सचिव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:बहादुरपुर के प्रेमजीवर पंचायत में डी.एम. व एस.एस.पी. के नेतृत्व में जन-संवाद का किया गया आयोजन।

rktvnews

पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने शोक व्यक्त किया।

rktvnews

नौसेना प्रमुख ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया।

rktvnews

निगम के ठेकेदारों द्वारा की जा रही अवैध वसूली सहित अन्य मामलों को ले एकजुट हुए फुटपाथी मछली व्यवसाई,संगठन का किया गठन।

rktvnews

इंदौर:अवैध मदिरा परिवहन पर इंदौर आबकारी की बड़ी कार्रवाई: पांच वाहनों सहित लगभग 3.70 लाख रुपए की सामग्री बरामद।

rktvnews

उत्तराखंड: प्रकाश पर्व पर राज्यपाल ने गुरुद्वारे में मत्था टेका।

rktvnews

Leave a Comment