RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर पीसी निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मार्च।हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर आज मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम सह महिला बाल विकास निगम (ए-हैरिक्स प्रा लि)अंतर्गत डॉक्टर पीसी निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, महादेवा रोड, आरा में एक विशेष आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर मालती गुप्ता, सचिव सह साइबर क्राइम विशेषज्ञ सत्य प्रकाश, निदेशक डॉ विकास कुमार, यूटीआई प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर केंद्र की छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं सृजनात्मक रंगोली बनाई गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। रंगोली के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं नव वर्ष के उत्साह को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्धन एवं उत्साहवर्धन हेतु एक रोचक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अमृता, युवराज ,वरुण राय, शिवानी विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गया
संस्थान के पदाधिकारियों ने इस प्रकार के आयोजनों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।
कार्यक्रम का समापन नव वर्ष की शुभकामनाओं एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वैभव कुमार ,अर्पिता ,दुर्गावती, रोहित, प्रमोद, अरिहंत, जय गोविंद, शांभवी,मृगंशी, आयुषी, गुनगुन, दीक्षा,अंकिता का भरपूर सहयोग रहा।

Related posts

भोजपुर:अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के समर्थन में अधिवक्ताओं ने नारे लगाते हुए जीत का किया आगाज।

rktvnews

मृत किसान के शोकाकुल परिजनों से मिले रघुपति यादव! व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

नारनौल:अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित!जिला की बेटियों ने हर क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

लखीसराय:वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है ,जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकत अभियान जारी।

rktvnews

गढ़वा:आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार अभियान के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह’ में गढ़वा जिले में आयोजित हुए भव्य शिविर।

rktvnews

प्रधानमंत्री 30-31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment