RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा:पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)17 मार्च।उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग और वशिष्ठ नगर जोरी थाना की संयुक्त टीम ने पोस्तिया गांव में संचालित अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया। छापेमारी के दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बरवा टोला स्थित अनिल यादव के घर में छापेमारी की गई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी। तैयार शराब को नामी ब्रांड की बोतलों में भरकर उस पर नकली लेबल एवं होलोग्राम लगाकर बाजार में खपाने की तैयारी थी।
छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की। इसमें 1318 बोतल (करीब 577.875 लीटर) बोतलबंद विदेशी शराब, रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज व्हिस्की के ढक्कन, 35 लीटर स्पिरिट, 20 लीटर रंगीन शराब के साथ एक मारुति स्विफ्ट कार शामिल है।
इस संबंध में अधीक्षक उत्पाद प्रेम प्रकाश उरांव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में अधीक्षक उत्पाद प्रेम प्रकाश उरांव, अवर निरीक्षक आशीष कुमार पांडेय, अभिषेक आनंद, उत्पाद आरक्षी दल, गृहरक्षक बल, महिला गृहरक्षक एवं एएसआई विजय कुमार के नेतृत्व में वशिष्ठ नगर थाना की टीम सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

Related posts

गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18 (यार्ड 128) अर्थात 11 x गोला बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज परियोजना की चौथी बार्ज नौका का ठाणे के मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में जलावतरण किया गया।

rktvnews

पटना: नहीं रहे महान साहित्य-सेवी आचार्य निशान्त केतु,बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन अध्यक्ष ने किया शोक प्रकट।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शहीद उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: 20 सूत्री प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में उठे कई मामले।

rktvnews

भोजपुर:बोरा लोडिंग अनलोडिंग करने वाले मजदूरों को आज भी नहीं मिलती न्यूनतम मजदूरी : महामंत्री राम दयाल सिंह

rktvnews

मोदी के बाद की बीजेपी!

rktvnews

Leave a Comment