RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले में चौकीदारों व होमगार्ड की सीधी नियुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)17 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज चौकीदार व होमगार्ड नियुक्ति संबंधी बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिले में शेष बचे होमगार्ड और चौकीदारों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को लेकर अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही उन्होंने रिक्तियों को जल्द भरने के लिए आवश्यक विभागीय प्रक्रियाओं को तेज करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे भर्ती से जुड़े विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया और भौतिक सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय-सीमा निर्धारित करें, ताकि ससमय आवश्यक सभी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा प्रभारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

आरजेएस पीबीएच के स्वयं का स्वामी भाग दो में दीदेवार ने लोगों की शंकाओं का समाधान किया।

rktvnews

भोजपुर: बिहिया में डिग्री कॉलेज की स्थापना का मुद्दा विधायक राकेश विशेश्वर ओझा ने उठाया।*

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसानों के हित में खरीफ : 2024 से लागू करें डिजिटल क्रॉप सर्वे परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

54वें आईएफएफआई में ‘डिजिटल मोशन पिक्चर प्रिजर्वेशन का परिचय’ पर मास्टरक्लास का आयोजन।

rktvnews

अविस्मरणीय है गौहर जान की गायिकी

rktvnews

भोजपुर:अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए योग को दिनचर्या में जोड़ें : प्रो.डॉ.एन. पी. पालित

rktvnews

Leave a Comment