RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट,किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत।

प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर लिया मार्गदर्शन।

भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)17 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत कर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही राज्य में किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों तथा प्रदेश की प्रगति से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष में 17 विभिन्न विभागों के माध्यम से किसानों के लिए समेकित रूप से कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। प्रदेश में गरीब, युवा, किसान और महिला वर्ग की बेहतरी के लिए राज्य सरकार पूरी लगन से कार्य कर रही है। इन चारों श्रेणी के समग्र विकास के लिए अलग-अलग मिशन बनाकर उन पर प्रभावी अमल किया जा रहा है। राज्य सरकार इनकी बेहतरी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के तहत कृषि विकास, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश में कई पहलें की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

Related posts

सारण में कालाजार उन्मूलन को लेकर बीएमजीएफ की टीम ने किया दौरा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री चमोली में हुई आपदा को ले राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे,सर्च एवं रेस्क्यू अभियान का लिया अपडेट।

rktvnews

चतरा:ईद, सरहुल, चैती छठ, रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के जयपुर स्थित अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही के कारण एक महिला की कथित मृत्‍यु का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

महापौर इंदू देवी ने प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि प्रदान की।

rktvnews

बीपीएससी 69वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

Leave a Comment