RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत का वार्षिक बजट 2026-2027 किया गया पेश! कार्यालय सभागार मे आयोजित हुई बैठक।

शाहपुर नगर पंचायत के सभागार मे पेश किया गया वार्षिक बजट

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत का वर्ष 2026-2027 का वार्षिक बजट नगर पंचायत कार्यालय के सभागार मे पेश किया गया। इस संबंध मे मुख्य पार्षद जुगनू देवी की अध्यक्षता मे कार्यालय के सभागार मे बैठक आयोजित की गई। बैठक मे पार्षदों ने वार्षिक आय-व्यय पर चर्चा की। सदन मे चर्चा के दौरान प्राप्त होने वाली कुल अनुमानित राशि 55 करोड़ 61 लाख 99 हजार 04 रुपये आंकी गई जबकि अनुमानित व्यय 54 करोड़ 11लाख 9 हजार 904 रूपया बताया गया। अनुमानित बचत राशि 1 करोड़ 49 लाख 10 हजार 504 रुपये के लाभ का बजट पेश किया गया। बजट से शाहपुर की सूरत बदलेगी तथा विकास की गति तेज होगी। आम लोगों के विकास का प्रयास किया जायेगा। बैठक मे मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित 11 जनप्रतिनिधि सदन मे उपस्थित थे जबकि वार्ड संख्या 4 तथा 5 के वार्ड पार्षद किसी कारणवश अनुपस्थित रहे। बैठक मे मुख्य पार्षद जुगनू देवी, उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी, कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम, जेई जयनंदन चौधरी, प्रधान सहायक सुशील कुमार, वार्ड पार्षद आरती देवी, मनोज पासवान, मो शाहिद अनवर उर्फ सगीर, देवंती देवी, संजय चतुर्वेदी, मधुमाला देवी, उर्मिला देवी, नीलू देवी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:जिले के विभिन्न बैंकों के 01 लाख 42 हजार 928 खातों में पड़ी है 63.79 करोड़ अनक्लेम्ड राशि।

rktvnews

बक्सर से लापता स्वर्ण व्यवसायी आरा से बरामद।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 जून 25

rktvnews

राजस्थान में संचालित ‘प्रसव वॉच’ एप्लीकेशन को मिला राष्ट्रीय स्तर पर “नेशनल पब्लिक हैल्थ एक्सीलैंस अवार्ड’’

rktvnews

जीत-हार की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए: मंत्री अमरजीत भगत

rktvnews

बागपत:श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार बागपत, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment