RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार में औद्योगिक निवेश को गति:बियाडा ने 74 एकड़ भूमि 10 इकाइयों को किया आवंटित।

करीब ₹1,400 करोड़ निवेश और 2000 से अधिक रोजगार की संभावना।

प्रमुख आवंटनों में श्याम स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)10 मार्च।उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग के सभा कक्ष में बियाडा की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी (PCC) की बैठक आयोजित की गई।
उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग के सभा कक्ष में बियाडा की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी (PCC) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पात्र आवेदकों को राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि और तैयार औद्योगिक शेड्स आवंटित करने को मंजूरी दी गई। समिति ने राज्य के 8 औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 73.47 एकड़ भूमि 10 औद्योगिक इकाइयों को आवंटित करने का निर्णय लिया, जिससे बिहार के औद्योगिक परिदृश्य को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इन स्वीकृत औद्योगिक परियोजनाओं में टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रिक उपकरण, ग्रीन एनर्जी और सामान्य विनिर्माण जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। प्रस्तावित इकाइयों के माध्यम से राज्य में लगभग ₹1,344 करोड़ का निवेश आने का अनुमान है, जिससे करीब 2,003 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
भूमि आवंटन प्राप्त करने वाली प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में M/s Ultratech Cement Ltd., M/s SSIL Paint (Shyam Steel Group) तथा M/s Satyapari Aluminium Extrusion Private Limited शामिल हैं। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।
बियाडा द्वारा उद्योगों के लिए बेहतर अवसंरचना, सुगम प्रक्रियाएँ और निवेश के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह निर्णय बिहार को निवेश के लिए एक उभरते औद्योगिक गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related posts

धर्मेंद्र प्रधान ने लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सीआरआईआईआईओ 4 गुड मॉड्यूल लॉन्च किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग का किया औचक निरीक्षण!स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने हेतु दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

डीआरडीओ ने उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के विकास के लिए एमएसएमई की क्षमता निर्माण हेतु सम्मेलन का आयोजन किया।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

उज्जैन:बचपन से हृदय रोग से ग्रसित अविनाश का ऑपरेशन हुआ, अब जी सकेगा सामान्य जीवन।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने चरण 2 के 250 से अधिक पर्यवेक्षकों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस की, उन्हें सुचारु, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rktvnews

Leave a Comment