RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पंचायतें होंगी तंबाकू मुक्त, पंचायती राज विभाग चलाएगा व्यापक अभियान।

जयपुर/राजस्थान 24 जून। तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पंचायती राज शासन सचिव रवि जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचायती राज विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार- प्रसार के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर तंबाकू नियंत्रण हेतु कोटपा कानून के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जगह-जगह वैधानिक चेतावनी लगाने एवं आगामी ग्राम सभा में तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत के संबंध में घोषणा किए जाने की प्रक्रिया को भी अपनाने के लिए कहा। जैन ने बताया कि इसकी अनुपालना के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव समित शर्मा ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में कार्य किया जाना आज के दौर में अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इससे विशेषकर युवाओं के स्वास्थ्य पर खासा दुष्प्रभाव पड़ता है।
एनएचएम के एमडी जितेंद्र सोनी ने तंबाकू के दुष्प्रभाव एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत विभागीय भूमिका पर प्रस्तुतिकरण दिया। वीसी में विभिन्न जिलों से जिला परिषदों के समस्त मुख्य कार्यकारी अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, पंचायती राज विभाग के उपायुक्त एवं शासन उप सचिव घनश्याम शर्मा, राज्य एसडीजी सलाहकार (यूनिसेफ) विक्रम सिंह राघव सहित अन्य अधिकारियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के पश्चात शासन सचिव पंचायती राज रवि जैन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव समित शर्मा द्वारा सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पर विस्तृत समीक्षा बैठक की गई।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

लखीसराय: “जीविका” के महिला ग्राम संगठनों द्वारा आयोजित” महिला संवाद” कार्यक्रम में महिलाएं लिख रही अपनी प्रगति की पटकथा।

rktvnews

झारखंड: मुख्य्मंत्री गिरिडीह तथा धनबाद जिले के विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

rktvnews

राजस्थान के ब्यावर जिले का देवमाली गांव सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

रायपुर : खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ : राज्य में 10,796 हेक्टेयर क्षेत्रों में ऑयल पाम की खेती।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु मैपिंग कार्य के निमित्त सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, जिला के सभी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment