RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)07 मार्च।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।
इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया। साथ हीं उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायरबॉक्स मशीनों की जाँच एवं साफ-सफाई करते रहने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, उप-निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:कुलपति के आश्वासन पर टीसीआईएम कालेज का धरना स्थगित।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

6 साल बाद मिला मासूम को इंसाफ।

rktvnews

महिला विकास निगम द्वारा आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए पंजीकरण 25 लाख तक पहुंचा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment