RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इंदौर जिले में हुए कार्यों को सराहना।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष उपस्थिति में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग सम्पन्न।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)05 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर इंदौर जिले में चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वर्ष 2025-2026 के दौरान अब तक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। इस अभियान के तहत जल संरक्षण और जल संवर्धन के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त हुई है। आज केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष उपस्थिति में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में इंदौर जिले में हुए कार्यों को सराहा गया।
बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद पटेल सहित राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारी और प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर्स शामिल हुए। इंदौर से इस बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कराये गए जल संवर्धन और जल संरक्षण संबंधी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर विगत 30 मार्च 2025 से अभियान की शुरूआत की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार इंदौर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों के पुनरुद्धार तथा निर्माण कार्यों को आमजन से जोड़कर विशाल जनभागीदारी का स्वरूप दिया गया। अभियान को जन आंदोलन बनाया गया। इंदौर जिले में युद्ध स्तर पर कुएँ, बावड़ी व तालाबों की सफाई व पुनरुद्धार का कार्य किया गया।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बैठक के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत इंदौर जिले में किए गए जल संरक्षण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी से जिले में व्यापक स्तर पर जल संरचनाओं का निर्माण और पुनर्जीवन किया गया है। जिले में 879 खेत तालाबों का निर्माण किया गया। साथ ही 654 सोक पिट / रिचार्ज पिट बनाए गए। इंदौर में 25 हजार 741 रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण किया गया। इसी तरह 8 पारंपरिक एवं अन्य जल निकायों / टैंकों का नवीनीकरण किया गया और 592 पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार, गहरीकरण एवं सफाई के कार्य किए गए। जिले में 24 तालाब चैनलों की सफाई कराई गई और 285 रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण किया गया। इन कार्यों के माध्यम से जिले में जल संरक्षण को मजबूत आधार मिला है और भू-जल स्तर बढ़ाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष भी इस अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जायेगा।

Related posts

भोजपुर :विद्यालय में शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक और शिव विवाह भव्यता से संपन्न।

rktvnews

नोडल अधिकारी ने पुरा महादेव मंदिर पर स्वच्छता की दिलाई शपथ और किया श्रमदान।

rktvnews

बक्सर : “भू जल विकास एवं प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय तृतीय स्तर (टियर-III) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 अप्रैल 26

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment