RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को होली की दी बधाई और शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखण्ड)03 मार्च।होली पर्व के पावन अवसर पर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी प्रेम का त्योहार है, जो समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करता है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। उपायुक्त ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है, जबकि रंगों की होली सामाजिक समरसता और एकता को दर्शाती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील तरीके से मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है। सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत आपूर्ति को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अंत में उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा जिले में आपसी प्रेम और सद्भाव का रंग और भी गहरा हो।

Related posts

चौगुले शिपयार्ड में आईसीजी के लिए स्वदेशी हुवरक्राफ्ट का निर्माण शुरू।

rktvnews

भोजपुर:चित्रगुप्त परिवार द्वारा भाई भोज कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

अस्पताल जाने से पहले इन बातों का खास ध्यान रखकर बनें ‘मरीज के लिए सबसे बड़ी मदद’

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में वैशाली जिले को 276 करोड़ 80 लाख रुपये की दी सौगात।

rktvnews

नही सो रहा जिला प्रशासन!बालू माफियाओं की नींद उड़ी।

rktvnews

पटना:बहुत बोलता है मेरे घर का हीरामन, भिश्ती की सुनकर…..!लखनऊ के वरिष्ठ कवि डा शैलेश पण्डित का हुआ एकल काव्य-पाठ, किए गए सम्मानित ।

rktvnews

Leave a Comment