RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित! शाहपुर थाना परिसर मे हुआ आयोजन।

शाहपुर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक मे उपस्थित थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनंद प्रकाश व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 फरवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना परिसर मे होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक मे होली के अवसर पर शांति व्यवस्था तथा आपसी सौहार्द का वातावरण बनाये रखने की अपील उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों से की गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने लोगों से खुशनुमा माहौल मे एक दूसरे के साथ मिलजुल कर खुशी-खुशी होली का पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने उपस्थित गणमान्य लोगों तथा जनप्रतिनिधियों से आपसी भाईचारे के बीच पारंपरिक रूप से होली पर्व मनाने की अपील की। सीओ आनंद प्रकाश ने किसी भी तरह के अफवाह से बचने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से खुशी-खुशी होली का त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनंद प्रकाश, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकर, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम, पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह, पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, पूर्व जिला पार्षद मो यूनुस खाॅ उर्फ कफरू खाॅ, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, शिव शंकर सिंह, जदयू प्रदेश नेता झूलन गोंड, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, मो शाहिद अनवर, मो शहाबुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह दुगोला कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:रतन टाटा के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन योजना को लेकर हुई बैठक, 27 दिसम्बर तक कर सकते है आवेदन।

rktvnews

श्रम संहिताएं : मज़दूरी कम करके मुनाफ़ा बढ़ाने का हथियार।

rktvnews

वाराणसी:केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने साइकिल यात्रा के दौरान युवाओं को फिट और नशा मुक्त भारत के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित किया।

rktvnews

Leave a Comment