RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर जिला प्रशासन की पहल, पंचायत खेल मैदानों में ‘खेल उत्सव’ का आयोजन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 फरवरी।जिला पदाधिकारी भोजपुर,तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार एवं उप विकास आयुक्त भोजपुर, गुंजन सिंह के मार्गदर्शन में आज 27 फरवरी को भोजपुर जिला की विभिन्न पंचायतों में मनरेगा द्वारा निर्मित खेल मैदानों में खेल दिवस का आयोजन किया गया।
प्रथम चरण में जिले के कुल 80 पंचायत खेल मैदानों में खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स जैसे खेलों का सफल आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की योजना है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

Related posts

प्रदेश के विकास में बुंदेलखंड का अहम योगदान : नरेंद्र सिंह तोमर

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

rktvnews

राजस्थान:सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का नागरिक अभिनन्दन।

rktvnews

झारखंड: रामगढ़: मतदान पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ प्रेस वार्ता का आयोजन।

rktvnews

जानिए क्या है ‘डंकी’ के पीछे की कहानी और इसमें छिपे जज़्बात।

rktvnews

Leave a Comment