RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट एवं रूट लाइन का किया संयुक्त निरीक्षण, कारकेड रिहर्सल भी किया गया।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)24 फरवरी।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों जगन्नाथ स्प्रिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर, कदमा एवं मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, अतिथि दीर्घा, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, मीडिया प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, अग्निशमन व्यवस्था तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही मौके पर मौजूद सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रपति के आगमन स्थल सोनारी एयरपोर्ट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों तक निर्धारित रूट लाइन का निरीक्षण किया। सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग एवं बलों की तैनाती की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सुरक्षा मानकों के अनुरूप कारकेड रिहर्सल भी संपन्न कराया गया, जिसके माध्यम से एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक वीआईपी मूवमेंट की समयबद्धता एवं सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया। उपायुक्त ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति के आगमन को पूर्णतः सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने हेतु सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं तथा तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 11 अप्रैल 26

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 अप्रैल 25

rktvnews

बिहार:गोपालगंज:बिहार हॉकी पर्व बिहार का गर्व,गौरव ट्रॉफी यात्रा का जोरदार आगाज।

rktvnews

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कैम्पस में किया गया सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

फरीदाबाद वायुसेना स्टेशन की कमान में बदलाव।

rktvnews

Leave a Comment