RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

दो दिवसीय हेरिटेज समर कैम्प का समापन! कालीबंगा संग्रहालय में बच्चो ने सीखी पॉटरी मेकिंग और क्ले मॉडलिंग।

हनुमानगढ़/राजस्थान 22 जून। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तत्वाधान में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया । गुरुवार को कालीबंगा में समर कैंप का समापन हुआ । हेरिटेज समर कैम्प में विविध विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक विरासत की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कालीबंगा में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार आकांक्षा गोदारा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सद्भावना भवन संचालिका बी.के.रानी बहन और बी.के. ज्योति बहन, संग्रहालय प्रभारी डॉ.चंद्र प्रकाश उपाध्याय आदि उपस्थित रहें ।
तहसीलदार गोदारा कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों को जानने के लिए ऐसे समर कैंप का समय-समय पर आयोजन हो, इससे विद्यार्थियों को विरासत सहजने और विरासत से जुड़ी जानकारियां मिलने से भावी पीढ़ी भी हमारी विरासत को समझेगी और उसके साथ भावनात्मक लगाव महसूस कर सकेगी ।
बी.के.रानी बहन ने आध्यात्मिकता और ध्यान के माध्यम से मन में इच्छा शक्ति जागृत करने के गुण बताए । इससे पूर्व कालीबंगा स्थित संग्रहालय में छात्रों को साइट विजिट करवाते हुए डॉ गोविंद सिंह मीना ने उत्खनन की तकनीक के बारे में बताया और इसके उसके महत्त्व पर क्लास का आयोजन किया गया । पुरावशेषों के प्रदर्शन और रख रखाव के विषय मे जानकारी देकर प्रतिभागियों से कविता और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया ।आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मिट्टी से बर्तन बनाने की कला का लाइव डेमो प्रदर्शन भी हुआ ।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने आगामी लोक सभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर किया समीक्षा बैठक।

rktvnews

देवघर:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नहाय-खाय के पवित्र अनुष्ठान के साथ छठ महापर्व की शुभ शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राष्ट्रपति से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने भेंट की।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment