RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्पों में अधिक से अधिक पात्र आमजन का हो रजिस्ट्रेशन – राजस्व मंत्री

भीलवाड़ा/राजस्थान 22 जून।राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने आज भीलवाड़ा की करेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत ज्ञानगढ़ में चल रहे महंगाई राहत कैंप तथा प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए और ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया।
राजस्व मंत्री ने कहा कि पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचे, इसी उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग यह प्रयास करें कि अधिक से अधिक लोग कैंप में आकर अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाएं और इनका लाभ लें। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर पर जाकर विभागों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में प्रतिक्रिया ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद अपने क्षेत्र के लोगों को भी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अवश्य कहें।

Related posts

भोजपुर: कृषि सखियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

चतरा:आज जिले के दो प्रखंड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

मोतिहारी:जनप्रतिनिधि गण के साथ जिलाधिकारी ने की मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी को मनोरमा न्यूज न्यूजमेकर पुरस्कार 2024 प्रदान किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटि की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment