RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता हेतु राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान की बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 फरवरी।आज स्थानीय जीरो माइल स्थित “मारुति सेवा सदन” में राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान,दक्षिण बिहार द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम डॉ० कुमार शीलभद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉ० शीलभद्र ने कहा कि भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने हेतु यह संस्थान संकल्पित है तथा इससे जुड़े बुद्धिजीवी व अन्य वर्ग के लोग हमेशा तत्पर हैं। आगामी 28,29,30 मार्च को तीन दिवसीय महा अधिवेशन गोपालगंज में होना प्रायोजित है इसको सफल बनाने हेतु यह कार्यक्रम रखा गया है।इस अवसर पर डॉ० नथुनी पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में भोजपुरी भाषा को शामिल किया जाए साथ ही भोजपुरी विषय की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों में भी होना चाहिए इसके लिए संस्थान हमेशा प्रयत्नशील रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर धरना भी दिया जाएगा। राजनंदन राय वक्ताओं ने कहा कि शाहाबाद को प्रमंडल बनाया जाए। जिसका मुख्यालय आरा हो।इस अवसर पर सुरेश भोजपुरी, डॉ०आर०सी०भूषण,विजेंद्र कु०तिवारी,विनोद सिंह,मुन्ना सिंह,हर खेन सिंह, सुरेश शर्मा शिक्षक गोपाल प्रसाद साधु जी राजेंद्र पर्यावरण रमेश गुप्ता नारद मुनि तिवारी, सूरज प्रकाश जी साहित्य सैकड़ो गण निर्माण उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने “Disaster Risk Public Awareness Program” के अंतर्गत प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर को मिला नया जिलाधिकारी, मनेश कुमार मीणा ने संभाला पदभार।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:बड़हरा विधायक ने सैकड़ों महिलाओं सहित समाज के अन्य वर्गो को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

rktvnews

मंत्रालय ने इंडिगो को बिना किसी देरी के यात्रियों के लंबित रिफंड को निपटाने का निर्देश दिया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:कोलंबो,श्रीलंका में अरविंद चित्रांश का होगा अंतरराष्ट्रीय अभिनंदन।

rktvnews

बागपत:जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बागपत जिला कारागार का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment