RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:सीडी रेशियो 83 प्रतिशत से ऊपर, लक्ष्य प्राप्ति के लिए बैंकर्स को जिला पदाधिकारी का सख्त निर्देश।

जिलास्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

मुद्रा लोन पर विशेष ध्यान देने को सांसद ने दिया निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया)पश्चिमी चंपारण)08 फरवरी।जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए विभिन्न बैंकिंग योजनाओं एवं ऋण संबंधी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान प्रखंडस्तरीय बैंकर्स समिति की स्थिति, साख-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) की दूसरी एवं तीसरी तिमाही की तुलनात्मक समीक्षा, वार्षिक ऋण योजना की उपलब्धि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (पीएमईजीपी) तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की प्रगति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह (जीविका) के गठन एवं वित्तपोषण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा गैर निष्पादक खातों की वसूली की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने जानकारी दी कि पश्चिम चंपारण जिले का सीडी रेशियो 83 प्रतिशत से अधिक है, जो पूरे बिहार में तीसरे स्थान पर है। वहीं एसीपी (वार्षिक ऋण योजना) की उपलब्धि 58 प्रतिशत रही। इस पर जिला पदाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
बैठक में बताया गया कि पीएमईजीपी योजना में बैंकों ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक ऋण स्वीकृत किए हैं, जबकि पीएमएफएमई योजना में लक्ष्य पूरा नहीं होने पर जिला पदाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी संबंधित बैंकों को निर्देश दिया कि 10 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले का सीडी रेशियो बेहतर स्थिति में है, लेकिन इसे और सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने बैंकर्स से समाज के आर्थिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और सभी योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपस्थित सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवाओं और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को इस योजना का लाभ दिलाया जाए।
भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि ने बताया कि 9 से 13 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान ग्राहकों को केवाईसी और सी-केवाईसी संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, वरीय समाहर्ता बैंकिंग विकास कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश कुमार, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, जीविका के डीपीएम सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

कोइलवर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव : सुदामा प्रसाद

rktvnews

मतदाता सूची तैयारी हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत नई दिल्ली में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के लिए कॉन्क्लेव का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या अंतर्गत 19 वी संध्या में भजन संध्या एवं समूह नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

Leave a Comment