RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में मिथिला लोक उत्सव के आयोजन हेतु बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )08 फरवरी। जिलाधिकारी दरभंगा के निर्देश के आलोक में शनिवार को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में मिथिला लोक उत्सव 2025–26 को लेकर बैठक आयोजित।
मिथिला लोक उत्सव का आयोजन 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों सम्मिलित होने वाले कलाकार अपना आवेदन सामान्य शाखा दरभंगा में 16 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन जमा करेंगे।
मिथिला लोक महोत्सव के दौरान मिथिला की समृद्ध लोक परंपरा, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं के उत्कृष्ट कलाकारों को” सम्मानित किए जायेंगे। साथ ही सर्व भाषा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न भाषाओं के कवि अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे*।
बैठक में बताया गया कि मिथिला लोक उत्सव के अवसर पर नौकायन प्रतियोगिता का आयोजन हराही तालाब में किया जाना है। साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा।
मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता दीवाल पर पेंटिंग के माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया,जिसमें 14 वर्ष से 18 वर्ष तक एवं 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग लें सकेंगे तथा दोनों आयु वर्गों के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा खेल एवं अन्य गतिविधियाँ नेहरू स्टेडियम,पोलो मैदान में आयोजित होगी।
कार्यक्रम में नौकायन प्रतियोगिता,कबड्डी प्रतियोगिता एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। साथ ही,सभी विभागों द्वारा अपने-अपने सूचना एवं प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएँगे।
बताया गया कि उक्त उत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए,जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच एवं पहचान मिल सके।
बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा परिमल,वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार सहित सदस्य कमलाकांत झा, नवीन सिन्हा, जितेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर में रक्तदान कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने तीन दिवसीय चित्तौड़गढ़ कला महोत्सव का किया शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:जिला योजना कार्यकारणी समिति की बैठक की गई।

rktvnews

जीवन प्रमाण के जरिए पेंशनधारकों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए डीएलसी अभियान 3.0 नवंबर 1-30, 2024 तक चलेगा।

rktvnews

दरभंगा:बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बच्चों के बीच पाठ्य एवं क्रीड़ा सामग्री का किया वितरण।

rktvnews

बागपत में गांव-गांव बनेंगे बर्तन बैंक, सामुदायिक कार्यक्रमों में खर्च और प्लास्टिक दोनों घटेंगे।

rktvnews

Leave a Comment