RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन में वैशाली जिले में मनरेगा मजदूरों का 72 फीसदी ई-केवाईसी कार्य पूरा।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)05 फरवरी।वैशाली जिला वीबी जीरामजी योजना के लिए सक्रिय मजदूरों के ई-केवाईसी हेतु लगातार जिले में कार्य किया जा रहा है।
ज़िला पदाधिकारी वर्षा सिंह के सतत समीक्षा, अनुश्रवन एवं मार्गदर्शन के फलस्वरूप ई-केवाईसी कार्य में वर्तमान में बहुत कम समय में जिला की प्रगति में काफी सुधार आया है। अभी तक जिला में 72 प्रतिशत सक्रियों मजदूरों का ई-केवाईसी किया जा चुका है। यह राज्य स्तर पर प्रगति प्रतिशत के लगभग समतुल्य है।
मालूम हो कि 21 दिसंबर 2025 को ‘विकसित भारत-रोज़गार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025’ की स्वीकृति उपरांत दिनांक 01-04-2026 से मनरेगा योजना नए बदलाव के साथ वीबी-जीरामजी के नाम से जाना जायेंगा एवं नए प्रावधानों के अधीन वर्तमान मरेगा मजदूरों को VB-GRAMG के तहत 125 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जायेंगा।
विदित हो कि वर्तमान में मरेगा योजना में पंजीकृत अकुशल मजदूर जिनका e-KYC हो चूका है, स्वतः VB-GRAMG के प्रस्तावित एमआईसी पोर्टल पर ऐसे सभी मजदूरों का जॉब कार्ड स्वतः निर्गत हो जायेंगा। साथ ही सभी मजदूर VB-GRAMG में कार्य/रोजगार प्राप्त करने हेतु योग्य हो जायेंगे। इस उद्देश्य से मनरेगा योजना के तहत सभी पंजीकृत मजदूरों/जॉबकार्ड धारी का शत प्रतिशत e-KYC किया जाना है।
जिला पदाधिकारी द्वारा विगत समीक्षा बैठकों में उप-विकास आयुक्त, निदेशक, DRDA, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों को अतिशीघ्र शत प्रतिशत कुल मजदूरों का e-KYC कार्य पूर्ण करने को निर्देशित किया गया है। साथ ही कार्य में शिथिलता बरतने वाले पंचायत रोजगार सेवकों को चिह्नित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु भी निदेशित किया गया है।

Related posts

राष्ट्रपति ने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

लखीसराय: महिलाएं महिला संवाद में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं अधिकारों की रक्षा का ले रही संकल्प गाँव –समाज के विकास की कर रही परिकल्पना।

rktvnews

गया:उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने आईएमसी गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

सहारा निवेशकों का पूरा पैसा मिलने तक सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा : सुदामा प्रसाद

rktvnews

उत्तराखंड:सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा मतदाता आभार रैली का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्लोवाकिया में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment