RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने 17वीं बार रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान हेतु किया प्रेरित।

रक्तदान जीवनदान के सामान :नमन प्रियेश लकड़ा

उपायुक्त ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से लकी ड्रॉ के 08 भाग्यशाली रक्तदाताओं को मिला आकर्षक पुरस्कार।

रक्तदान करें और दूसरों को भी करे प्रेरित: उपायुक्त

जिले के दोनों अनुमंडल और दसों प्रखंड में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)03 फरवरी।आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाहरणालय परिसर के विकास भवन समीप में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने 17वीं बार रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जायेगी और वे बीमार पड़ जायेंगे; जो कि पूर्णतः मिथ्या है। रक्तदान महादान है एवं वास्तव में सच यह है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है। आगे उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान करने से जो खुशी व स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ हमें मिलता है, वह दूसरे किसी और तरीके से नहीं मिल सकता है। स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें।

रक्तदान के प्रति समर्पित रक्तदाताओं को आभार और अभिनंदन:उपायुक्त

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने रक्तदान के प्रति समर्पित रक्त दाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के निस्वार्थ सेवा भाव के कारण ही आज लोगों के रक्त की जरूरतें पूरी हो रही है। रक्त की पर्याप्त आपूर्ति के लिए मेरा आप सभी से आग्रह होगा कि आप सभी इस मानव सेवा में निस्वार्थ रूप से नियमित रक्तदान करने के समर्पण और इच्छा को कायम रखें। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी 51 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से लकी ड्रॉ के 08 भाग्यशाली रक्तदाताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें। वही आज उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा के अतिरिक्त जिला स्तर के अधिकारियों, कर्मियों व डीएसए के सदस्यों द्वारा 51 यूनिट रक्तदान किया गया।

Related posts

साइबर एवं अंतरिक्ष से संबंधित उभरते खतरों से निपटने के लिए भारत को अनिवार्य रूप से उन्नत प्रौद्योगिकी में प्रगति करनी चाहिए : पुणे स्थित डीआईएटी के 12वें दीक्षांत समारोह के दौरान अनुसंधान संस्थानों को संबोधित करते रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह।

rktvnews

पार्किंसंस रोग के प्रबंधन के लिए दवा की खुराक के समायोजन के लिए नया स्मार्ट सेंसर विकसित।

rktvnews

भोजपुर:नए विचारों को सही दिशा और उचित मंच देने की जरूरत है : विशेषज्ञ गोपाल जी

rktvnews

राजस्थान पुलिस एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मध्य एमओयू।

rktvnews

भोजपुर:देश का सामाजिक- लोकतांत्रिक ताना-बाना खतरे में :वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाता सूचना पर्ची का सम्मानपूर्वक वितरण जारी!पहली बार मतदाताओं को दी जा रही क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची।

rktvnews

Leave a Comment