RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:अवैध खनन पर प्रशासन सख्त: जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।

अवैध खनन पर कड़ा नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन सक्रिय।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )03 फरवरी। आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में अवैध खनन, उसके परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित खनन गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से क्रमवार उनके-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की स्थिति एवं उसके रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
उपायुक्त ने खनन पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी बैठकों में प्रत्येक माह की प्रगति रिपोर्ट के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तथा पर्सनल सेफ्टी का विशेष ध्यान रखते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन पर कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा इसके लिए संयुक्त छापामारी दलों को नियमित रूप से सक्रिय रखा जाए। साथ ही अवैध खनन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त के साथ पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा एवं जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव उपस्थित रहे, जबकि अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे: वासुदेब देवनानी

rktvnews

रायपुर : मूल पदों पर वापस लौटेंगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं चिकित्सकीय स्टाफ: श्याम बिहारी जायसवाल

rktvnews

28 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

जिले में गहराते जलसंकट के बीच पीएचईडी प्रधान सचिव पहुंचे सीतामढ़ी, लिया स्थिति का जायजा!प्रेमनगर व थुम्मा में किया नल जल योजना का स्थलीय जांच, बैठक कर अधिकारियों को दिए कई निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों संग समन्वय-सह-समीक्षा बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment