RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह : नगरपालिका आम चुनाव 2026 के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, (नगरपालिका चुनाव) रामनिवास यादव ने नगर निकायों में चले रहे नाम निर्देशन कार्यों जायजा लिया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )02 फरवरी। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारु आयोजन को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, (नगरपालिका चुनाव) रामनिवास यादव ने नगर निकायों में चले रहे नाम निर्देशन कार्यों जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने गिरिडीह नगर निगम के महापौर पद हेतु नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष, नगर निगम के विभिन्न वार्ड पार्षद हेतु नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष का निरीक्षण कर नाम निर्देशन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, नामांकन प्रक्रिया तथा निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। सभी निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य की सतत एवं बारीकी से निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि या लापरवाही की गुंजाइश न रहे।
राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा निर्गत सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए ही निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया जाए। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कोषांगों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। सभी कोषांगों को निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा निर्वाचन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Related posts

हनुमानगढ़:आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को, सफल आयोजन हेतु जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने ली बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की, 10 से 26 नवंबर तक चलेगा अभियान।

rktvnews

नारनौल:15 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस!जिला के तीन लाख से अधिक बच्चों व लक्षित समूह को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने शहीद हरे राम कुँवर की पत्नी को प्रदान की 21 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि ।

rktvnews

बिहार: मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 31 एजेंडो पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

भोजपुर: माले प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने हेतु की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment