RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के लिए सेफ हार्बर का लाभ उठाने की सीमा 300 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये की गई।

सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के लिए सेफ हार्बर को एक स्‍वचालित नियम-आधारित प्रक्रिया द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 फरवरी।केंद्रीय वित्त और कारपोरेट कार्य मंत्री,निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-2027 प्रस्‍तुत किया।
वित्त मंत्री ने बजट प्रस्‍तुत करते हुए कहा कि भारत सॉफ्टवेयर विकसित करने की सेवाओं, सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं, नॉलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेवाओं और सॉफ्टवेयर विकास से संबंधित अनुबंध अनुसंधान और विकास सेवाओं में विश्‍व में अग्रणी है। ये व्‍यापारिक भाग एक-दूसरे से बहुत जुड़े हुए हैं। इन सभी सेवाओं को एक ही श्रेणी ‘सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं’ के तहत लाने का प्रस्ताव है, जिसमें सभी के लिए 15.5 प्रतिशत का कॉमन सेफ हार्बर लाभ लागू होगा। केंद्रीय बजट 2026-27 में सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के लिए सेफ हार्बर का लाभ उठाने की सीमा को 300 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के लिए सेफ हार्बर को एक स्‍वचालित नियम आधारित प्रक्रिया से अनुमोदन प्रदान किया जाएगा, जिसमें कर अधिकारी को आवेदन पत्र की जांच करने और उसे स्वीकार करने की कोई आवश्‍यकता नहीं होगी। एक बार सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी द्वारा आवेदन करने के बाद, उसी सेफ हार्बर को कंपनी की मर्ज़ी से लगातार 5 साल तक जारी रखा जा सकता है।
जो सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनियाँ एडवांस प्राइसिंग एग्रीमेंट (एपीए) करना चाहती हैं, उनके लिए वित्त मंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के लिए फास्ट ट्रैक यूनिलैटरल एपीए प्रोसेस की घोषणा की और इसे 2 साल की अवधि में पूरा करने की कोशिश की जाएगी। करदाता के अनुरोध पर इस 2 साल की अवधि को 6 महीने और बढ़ाया जा सकता है। एपीए में शामिल होने वाली कंपनी को उसकी संबद्ध कं‍पनियों के लिए उपलब्ध संशोधित लाभ की सुविधा को भी बढ़ाया गया है।

Related posts

भोजपुर:तकनीकी शिक्षा में हबटेक सॉल्यूशन का क्षेत्र में योगदान सराहनीय : रघुपति यादव

rktvnews

भोजपुर: अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर ने धान अधिप्राप्ति को ले पैक्स अध्यक्षों एवं समिति सदस्यों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 जनवरी 25

rktvnews

बिहार की दिव्या राज एफएमसी इंडिया की साइंस लीडर्स स्कॉलरशिप पाकर मिट्टी के टिकाऊ उपयोग पर करना चाहती हैं काम।

rktvnews

नवादा:डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने छठ घाट पहुंच डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य।

rktvnews

उमरिया:दादी ने लगवाया पोती को एचपीवी का टीका।

rktvnews

Leave a Comment