RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एनएचपीसी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में बड़े बांधों पर अंतर्राष्ट्रीय आयोग की वार्षिक बैठक में भाग लिया।

नई दिल्ली/20 जून।विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत के सबसे बड़े जलविद्युत विकास संगठन एनएचपीसी लिमिटेड ने 11 से 15 जून, 2023 तक गोथेनबर्ग, स्वीडन में आयोजित बड़े बांधों पर अंतर्राष्ट्रीय आयोग (आईसीओएलडी 2023) की 91वीं वार्षिक बैठक में भाग लिया। एनएचपीसी प्रतिनिधिमंडल ने जलविद्युत विकासकर्ताओं के सामने पेश आ रहे मुश्किलों मुद्दों पर कई पेपर्स और पोस्टर प्रस्तुत किए, जिसकी प्रतिभागियों ने अत्यधिक सराहना की। जिन विषयों पर एनएचपीसी ने पेपर्स प्रस्तुत किए उनमें बांधों के प्रबंधन और सुरक्षा, रिसाव नियंत्रण उपायों, भूकंपीय पहलुओं और बांधों की मरम्मत और पुनर्वास से संबंधित मुद्दे शामिल थे।
जलविद्युत विकास के क्षेत्र में एनएचपीसी की क्षमताओं को इस कार्यक्रम में एक विशेष पवेलियन में प्रदर्शित किया गया। एनएचपीसी के अधिकारियों ने सेडिमेंटेशन पर आईसीओएलडी तकनीकी समिति की चर्चाओं में भी भाग लिया और झरनों में बनी परियोजनाओं में तलछट प्रबंधन के अपने अनुभव को साझा किया।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में भाग लेने से एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के पूरे तौर पर अनुभव और ज्ञान में अत्यधिक वृद्धि हुई है।
एनएचपीसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व निदेशक (वित्त), आर.पी. गोयल और निदेशक (परियोजनाएं), बिस्वजीत बसु ने किया। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में कार्यकारी निदेशक एम.जी. गोखले, समूह महाप्रबंधक राघवेंद्र गुप्ता, महाप्रबंधक मंजूषा मिश्रा, महाप्रबंधक मनोज कुमार सिंह, महाप्रबंधक आर.एम.ए खान, उप महाप्रबंधक दिनेश, उप महाप्रबंधक सुनील जे. गणवीर, वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप गर्नायक, वरिष्ठ प्रबंधक मैनाक घोष, वरिष्ठ प्रबंधक पल्लवी खन्ना और प्रबंधक वरुण अग्रवाल शामिल थे।

Related posts

झारखंड:आदिवासी समुदाय झारखंड के बजाय अन्य राज्यों में ज़्यादा सुरक्षित : राफिया नाज़

rktvnews

भोजपुर: “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान “के नारे के साथ भाजपा ने निकाला मशाल जुलुस।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

भोजपुर:जे.पी.सेनानी प्रेमदर्शन उपाध्याय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

नारनौल:नांगल चौधरी हलके के चार गांवों में बनेंगी व्यायामशालाएं !गांवों को जोड़ने वाले रास्ते होंगे पक्के।

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी सोनाली सिंह ने किया कंबल वितरण।

rktvnews

Leave a Comment