RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पटना के हज भवन से हज यात्रियों का अंतिम जत्था एयरपोर्ट गया के लिए रवाना।

पटना/बिहार (अनिल सिंह) 20 जून। हज यात्रा 2023 के हज यात्रियों का अंतिम जत्था आज यात्रा के लिए रवाना हुआ।इस वर्ष की पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले 5368 हज यात्रियों का अंतिम जत्था आज पटना के हज भवन से 320 यात्रियों का अंतिम जत्था बसों द्वारा पहला 160 हज यात्रियों का जत्था संध्या 5.30 में वही दूसरा 160 हज यात्रियों जत्था संध्या लगभग 7.30 में एयरपोर्ट गया के लिए रवाना किया गया जहां हज यात्रियों की 5.30 और 5.45 की फ्लाइट है।अंतिम जत्थे के रवानगी से पहले सभी हज यात्रियों ने दुआ नमाज अदा करते हुए अपनी यात्रा की शुरुआत की।गौरतलब हो की 6 जून से ही हज यात्रियों का 5638 लोगो का जत्था पटना के हज भवन में बेहतर सुविधाओं के बीच रह रहा था।इस संबंध में हज यात्रियों ने बताया की उनको हज भवन में सारी सुविधाएं मुक्कमल तरीके से प्राप्त हुई साथ ही उन्होंने यात्रियों के लिए तैनात पुलिस के सभी रजाकारों की प्रशंसा भी की।हज भवन में यात्रियों के लिए पुलिस विभाग के रजाकारों में मुख्य रूप से कन्वेनर लियाकत अली, सीईओ राशिद हुसैन,बिहार राज्य हज कमिटी के चेयरमैन अब्दुल हक,एहसान सिद्दिकी, मो हारून अली अंसारी, शाहिद खान,सकील अंसारी,अहमद अली, समरुद्दीन, रॉकी अली,अल्ताफ,इमरान,आबिद, सिराज,आफताब, नौसद,राजा, वसीम,अख्तर हुसैन,फरहान अख्तर शामिल थे।

Related posts

भोजपुर भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सागर ने रामनवमी पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आरके सिंह के खिलाफ नारेबाजी पर क्षोभ प्रकट किया।

rktvnews

भाजपा के हिंदुत्व को अडानी-अंबानी की टेक।

rktvnews

देवघर:शिवलोक मैदान में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थीयो के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का हुआ समापन।

rktvnews

राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नई दिल्ली में लौहपुरुष सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा को सेवानिवृत्ति पर पिरामल इंडिया ने किया सम्मानित।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से कृषि क्षेत्र की साप्ताहिक समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment