RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:25 जनवरी से पलाश आजीविकोत्सव सरस मेले का होगा आयोजन,तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा।

देश के विभिन्न राज्यों की दीदियों द्वारा पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला में 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)24 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने देवघर कॉलेज परिसर में कल 25 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला को लेकर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही कल मेले के शुभारंभ और तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पलाश अजीविकोत्सव सरस मेला की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा कल के कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को तय समय अनुसार कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने मेला में आने वाले आगंतुकों के लिए की जाने वाली सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, उप नगर आयुक्त सागरी बराल नजारत उपसमाहर्ता शैलेष प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, डीपीएम जेएसएलपीएस, जेएसएलपीएस के राज्यस्तरीय टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित अधिकारी व कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रोसेस्ड, फास्ट फूड के सेवन से पनपती स्वास्थ्य समस्याएँ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ का किया ऑनलाइन लोकार्पण।

rktvnews

बिहार:गोपालगंज:डीएम का कुचायकोट प्रखंड, अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय सहित अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

तीन राज्यों में जीत की खुशी में भाजपाइयों ने खेले गुलाल और छोड़े पटाखे।

rktvnews

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने व कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान जल्द कराएं पंजीकरण : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भारत का संगीत इतिहास विविधता की एक संगीत रचना है, जो सहस्राब्दियों से विकसित लय के माध्यम से गुंजायमान है: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment