RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:”सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)24 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के 24 वे दिन “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत देवघर पुस्तक मेला में आए लोगों के बीच सड़क संबंधी पम्पलेट एवं बुकलेट वितरण कर सडक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही दुर्घटना पीड़ित को गोल्डन ऑवर में नजदीक के अस्पताल पहुँचाने पर गुड सेमीरिटन को मिलने वाले 2,000/-(दो हजार) रुपये का प्रोत्साहन राशि एवं सर्टिफिकेट के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावें हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग का हानि, रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ का महत्व इत्यादि के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक,देवघर प्रथम कुमार रजवार, सुभाष तिग्गा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, देवघर शिव कुमार राय,प्रधान लिपिक त्रिलोक नाथ मिश्रा सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक अजय कुमार एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 06 जून 24

rktvnews

व्यंग्य : ये बेइज़्ज़ती, बेइज़्ज़ती क्या है?

rktvnews

rktvnews

गिरीडीह:शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्योहार : उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर:दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हुआ प्रदर्शन और हुआ पुतला दहन।

rktvnews

भोजपुर:सेवा भाव से कार्य करना हमारा लक्ष्य है: डॉ जया जैन

rktvnews

Leave a Comment