RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

लूं के कारण मौतों में हो रहा इजाफा!सरकार को देनी चाहिए परिजनों को आर्थिक सहायता:रघुपति यादव

लूं के कारण मरे सरोज केशरी के परिजनों से मुलाकात करते रघुपति यादव।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून। जिले में भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण हो रही मौतों पर जनाधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व बडहरा विधान सभा प्रत्यासी रघुपति यादव ने स्थानीय जिला प्रशासन और राज्य सरकार से इस भीषण गर्मी में लूं के कारण बढ़ रही मौतों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग करते हुए कहा है की सर्वविदित भीषण गर्मी और लूं के कारण हो रही मौतों पर राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में विचार करना चाहिए इसके लिए किसी ज्ञापन और आवेदन की आवश्यकता नही है क्योंकि प्रकृति का प्रक्रोप सभी के लिए एक समान है जो एसी में जी रहे या चाहे अपनी झोपड़ी में प्रकृति का कही कोई भेदभाव नही है इसलिए ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी की लूं से रोजाना हो रही मौतें कोरोना काल की यादों को ताजा कर रही है इसलिए इसे भी महामारी घोषित कर सम्बंधित कारणों से हो रही मौतों पर मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की आवश्यकता है जिससे परिजनों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और अपना जीवन निर्वहन कर सकें।
रघुपति यादव ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के गुंडी गांव के निवासी 52 वर्षीय सरोज केशरी की लूं लगने के कारण हुई मृत्यु पर उनके घर जाकर परिजनों से शोक प्रकट करते हुए और उन्हे ढांढस बंधाया। स्व केशरी की मृत्यु के बारे में जानकारी देते हुए जाप नेता ने बताया की परिजनों ने बताया की उनकी मृत्यु लूं लगने के कारण हो गई जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा ले जाने के क्रम में ही उनकी मृत्यु हो गई।रघुपति यादव ने अस्पताल प्रशासन और जिलाधिकारी से आग्रह किया की आए दिन लूं से बढ़ रही मौतों के मद्देनजर इस संबंध में विशेष व्यवस्था मरीजों के इलाज के लिए करे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हनुमान जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री की हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग ग्रुप, रॉय हिल, एस. किडमैन एंड कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती जीना राइनहार्ट एओ के साथ मुलाकात

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:सिहंस्थ 2028 के संबंध में आयोजित प्रेस-वार्ता को मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया संबोधित।

rktvnews

प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

rktvnews

बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था: समस्या और समाधान विषय पर परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment