RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी।

कई समस्याओं का किया गया ऑन द स्पॉट समाधान, शेष आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)16 जनवरी।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा चापानल अधिष्ठापन, जमीन अतिक्रमण, झारखंड आंदोलनकारी हेतु प्रमाण पत्र, म्यूटेशन, रास्ता अवरूद्ध करने की शिकायत, गुमशुदा नाबालिग पुत्र के खोजबीन, भूमि विवाद, गन लाइसेंस ट्रांस्फर, सड़क निर्माण, झारखंड मुख्यमंत्री मइंयां सम्मान योजना का लाभ, नाली निर्माण, विधवा पेंशन समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन समर्पित किए गए।
उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया । उपायुक्त द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Related posts

देवघर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उप विकास आयुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी ने जल महोत्सव पखवाड़ा का किया शुभारंभ।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना।

rktvnews

रायपुर : आंगनबाड़ी केंद्रों की बदली तस्वीर खेलते-खिलखिलाते नन्हे कदमों से संवर रहा भविष्य।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 अगस्त 24

rktvnews

भोपाल:व्यक्ति निर्माण से ही समाज परिवर्तन संभव, सिर्फ़ व्यवस्था परिवर्तन से बदलाव स्थायी नहीं : मुकुंद जी

rktvnews

सिवान:पैक्स निर्वाचन- 2024 के निमित्त तैयारीयों की स्थल पर समीक्षा करने हेतु बसंतपुर प्रखंड पहुंचे जिला पदाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment