RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के 15वें दिन तपोवन मेला क्षेत्र में “नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड) 16 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के 15वें दिन गुरुवार को तपोवन मेला क्षेत्र में “नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति सचेक करने का प्रयास किया गया। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से मेला में मौजूद लोगो को सचेत किया कि खतरनाक एवं तेज गति से वाहन चलाने से दुर्घटनाए हो जाती है, सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन का इंश्योरेंस कंपनी से मिलने वाले राशि से वाहन तो पुनः खरीद लेते है, परन्तु मृत आदमी को वापस जिन्दा नहीं लाया सकता है। इसके अलावे हेलमेट लगाने से सिर को दुर्घटनाओ,झटकों और बाहरी वस्तुओ से बचाता है, जिससे सिर पर चोटे, मस्तिष्क क्षति और चेहरे पर लगने वाली चोटों का खतरा काफी कम होता है। इसके अलावे सीट बेल्ट न बांधना , नशा पान कर वाहन चलाना इत्यादि के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। नाटक के माध्यम से यह सन्देश दिया गया कि यातायात नियमो का पालन करने से सडक दुर्घटना का शिकार नहीं होंगे एवं बताया गया कि सुरक्षित ड्राइविंग न सिर्फ उनकी, बल्कि दुसरो की भी दुर्घटना से जान बचाने का माध्यम है। इसके अलावे मेला में मौजूद लोगो के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट बाँटकर सड़क दुर्घटना होने से सचेत किया गया। इसके अलावे सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ का करों प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी, करों के द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में सड़क सुरक्षा शपथ समारोह आयोजित किए, इसके उपरांत रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर सड़क सुरक्षा महत्त्व के से आम लोगो को अवगत कराया गया।

Related posts

राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाया जाएगा पुलिसिंग की दृष्टि से राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाया जाएगा : डीजीपी

rktvnews

बचपन प्यारा क्यों? जीवन कंटीला क्यों?

rktvnews

दरभंगा:राम जानकी नवमी पर महिला संवाद का 19वां दिन , महिला शक्ति का प्रतीक।

rktvnews

भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र शक्ति -2023’ का आयोजन

rktvnews

भोजपुर: डॉ के एन सिन्हा चिकित्सक दिवस पर हुए सम्मानित।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को कोर्ट की अवमानना का दोषी ठहराने वाला आदेश वापस लिया।

rktvnews

Leave a Comment