RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 जनवरी।उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति आवास पर भारत के महानतम आध्यात्मिक दिग्गज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में स्वामी विवेकानंद की अमर विरासत का स्मरण करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वामीजी के जीवन और शिक्षाओं में आंतरिक शक्ति, आत्म-अनुशासन और निस्वार्थ सेवा को सार्थक जीवन का स्तंभ बताया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के सभ्यतागत ज्ञान को विश्व तक पहुंचाकर स्वामी विवेकानंद ने राष्ट्रीय गौरव को एक नया आयाम दिया और युवाओं में राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य करने का आत्मविश्वास जगाया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श पीढ़ियों को प्रेरणाा देते रहेंगे।

Related posts

राष्ट्रपति ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक के औपचारिक सत्र की अध्यक्षता की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 अगस्त 24

rktvnews

हनुमानगढ़:बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए मतदाता जागरूकता शिविर।

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद ने लोकसभा में रेलवे के अमृत काल पर उठाए सवाल,आम जनता के पक्ष में हुए मुखर।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में ‘हिन्दी पखवारा-सह-पुस्तक चौदस मेला’ 1 सितम्बर से।

rktvnews

सारण:एक दिवसीय जिलास्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment