RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हर्ष फायरिंग:रूतबे की भेंट चढ़ती खुशियां।

RKTV NEWS/शालिनी ओझा ,18 जून।वह खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया जब जयमाल के समय दूल्हे के भाई ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर अपनी खुशी और रूतबे का प्रदर्शन किया। तब गोली सनसनाती हुई दूल्हे के ममेरे भाई के सर में घुस गई जो बेचारा चुपचाप बैठा जयमाल का आनंद ले रहा था अफरा तफरी मची और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई यह कैसी खुशी और शोषाबाजी?
धार्मिक स्थल ,शादी, जन्मदिन, राजनीतिक जीत ,स्टेज प्रोग्राम और ना जाने कौन-कौन सी खुशी के मौके पर समाज के दबंग और कुछ हटकर सोच रखने वाले लोग तमंचे और बंदूक से फायरिंग कर कौन सी प्रतिष्ठा प्राप्त कर लेते हैं समझ नहीं आता।
वैसे कुछ समुदाय विशेष में शादी के मौके पर हर्ष फायरिंग की परंपरा रही है जो धीरे-धीरे भयानक रूप लेती जा रही है।
सेलिब्रेशन जैसे जश्न भरे माहौल में जो हवाई फायरिंग की जाती है उसे हर्ष फायरिंग कहा जाता है वेस्टर्न कंट्रीज में न्यू ईयर पर हर्ष फायरिंग की जाती है वहीं भारत के कई राज्यों विशेषकर यूपी और बिहार में खासकर शादी के अवसर पर हर्ष फायरिंग खूब की जाती है।
नागरिक सुरक्षा की मकसद से जो हवा में फायरिंग होती है उसे हवाई फायरिंग कहते हैं। पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हवा में फायरिंग करनी पड़ती है पर इसके तहत भी अगर किसी की जान जाती है तो वह पुलिस ऑफिसर तत्काल सस्पेंड हो जाता है।
हाल के कुछ सालों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं बढ़ी है और इन घटनाओं में कई लोगों की जानें जा चुकी हैं और जा भी रही है।ऐसे तो हर्ष फायरिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है।हर्ष फायरिंग करने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान भी है लेकिन कड़े नियम के बाद भी लोग इसका पालन नहीं कर रहे और अपने रसूख का प्रदर्शन करने के लिए हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे।
हर्ष फायरिंग किसी के लिए चंद पल की खुशी और किसी के लिए मौत का कारण बनता जा रहा है।

सगाई ,रिसेप्शन , जन्मदिन या बारात
चुनावी जीत की मिली हो सौगात
कुछ अलग सोच वाले बंदे
बांटते गोलियों की खैरात।

दूल्हा चढ़ा जब घोड़ी पर
नाचे बाराती खुश हो कर
पर एक सनकी इंसान
रखा हुआ उंगली ट्रिगर पर।

अपनी खुशी का उसने इजहार किया
दूल्हे के सीने को गोली ने पार किया
मच गई तब अफरा-तफरी
खुशी के माहौल में सब ने चीत्कार किया।

अवैध हो वैध तमंचे,रिवाल्वर
बेमतलब चलाने का अधिकार नहीं
खुशी व्यक्त करने का ऐसा घिनौना सरकार से कोई करार नहीं।

कुछ समुदाय विशेष में
शादी में रही ऐसी परंपरा
हर्ष फायरिंग करके यह
बड़े होने का करते ढकोसला।

भले व्यक्त करते खुशी को
पर यह अपराध है बड़ा
हर्ष फायरिंग के लिए हो सकता
इन्हें जुर्माना और कड़ी सजा।

रोक लो खुशी व्यक्त करने का
यह बेकार और नीच तरीका
मत और हो बड़प्पन का नकाब
सीखो जिंदगी जीने का सलीका…..

Related posts

देहरादून:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मक डम्पिंग जोन के सम्बन्ध में बी.आर.ओ, एन.एच.आई.डी.सी.एल एवं पी.डब्ल्यू.डी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

rktvnews

इंदौर:विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

बांग्लादेश जल रहा है, लेकिन हौसले बुलंद हैं!

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में ‘हिन्दी पखवारा-सह-पुस्तक चौदस मेला’ 1 सितम्बर से।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेहतर तरीके से कराएं जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन : जिलाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment