RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गिरिडीह: सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

विजेता और उपविजेता टीमों उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ट्रॉफी एवं बैडमिंटन देकर पुरस्कृत किया गया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )10 जनवरी। गिरिडीह जिला में सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” थीम पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, श्रीकांत यशवंत विस्पुते, जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी,अनंत मिश्रा और जिला खेल पदाधिकारी, अर्जुन बारला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया एवं सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि जब भी बाइक चलाए तो हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें एवं कार चलाए तो सीटबेल्ट का प्रयोग करें और साथ ही साथ किसी भी दुर्घटना व्यक्ति को देखें तो उसे नज़दीकी अस्पताल में उपचार हेतु मदद करें जिसमें उसकी जान को बचाया जा सके। सभी विजेता और उपविजेता टीमों को उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ट्रॉफी एवं बैडमिंटन देकर पुरस्कृत किया गया। खिलाड़ियों ने परिवहन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल के प्रति उत्साह बढ़ता है और आगे बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले दोनों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही यातायात नियमों का पालन कर दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
मौके पर मोटरयान निरीक्षक शुभम लाल सिंह और मो॰ इरफान अहमद, अनूप सिन्हा, नंद किशोर पंडित , वाजीद हसन,साकेत भारती, राकेश कुमार एवं जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

गढ़वा:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के बिलौटी मे प्रधानाध्यापक को मारी गोली।

rktvnews

वैशाली:शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने रन फॉर जीरो हंगर‘ थीम पर आयोजित वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन का किया फ्लैग ऑफ।

rktvnews

भोजपुर:युवा दिवस पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित,प्रतिभागी हुए सम्मानित।

rktvnews

बागपत:लोक सेवा आयोग परीक्षा को पारदर्शी व नकलविहीन बनाने हेतु अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment