RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:हाई टेक क्रिकेट अकादमी, करमन टोला क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जनवरी। बुधवार को न्यू करमन टोला क्रिकेट क्लब बनाम हाई टेक क्रिकेट क्लब के बीच भोजपुर जिला क्रिकेट लीग का मैच एच.डी.जैन कॉलेज आरा में खेला गया।
इस मैच में न्यू करमन टोला क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनके इस निर्णय का परिणाम उनकी अपेक्षा अनुसार नहीं रहा एवं पूरी टीम निर्धारित तीस ओवर खेले बिना ही मात्र 83 रन पर सिमट गई।
न्यू करमन टोला क्रिकेट क्लब की ओर से सूरज कुमार ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। आलोक राज ने 20 रन का योगदान दिया जिसमें 5 चौके शामिल रहे। हाई टेक क्रिकेट क्लब की ओर से धारदार गेंदबाजी करते हुए गुड्डू कुमार ने सर्वाधिक 7 विकेट चटकाए। कार्तिक गुप्ता को 1 विकेट प्राप्त हुआ।
जवाब में चेस करने उतरी हाई टेक क्रिकेट अकादमी की टीम ने महज एक विकेट खोकर इस एकतरफा मुकाबले को आसानी से जीत लिया। हाई टेक के लिए राजन ने सर्वाधिक 35 रन नाबाद बनाए। मोहित वर्मा ने 28 रन का योगदान दिया। न्यू करमन टोला की ओर से एकमात्र विकेट सत्यम कुमार ने लिया। हाई टेक क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया।प्लेयर ऑफ द मैच रहे गुड्डू कुमार जिन्होंने 6 ओवर में 30 रन देकर 7 विकेट झटके एवं इस मुकाबले को एक तरफा बना दिया। उन्हें सुनीत सिंह एवं अजय कुमार तिवारी उर्फ मुनमुन तिवारी द्वारा पारितोषक के रूप में टी – शर्ट दे कर सम्मानित किया गया।
मैच के अंपायर रहे श्रीमन एवं शशांक, स्कोरर रहे ऋषभ। B.D.C.A के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार भी मैच के दौरान उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया स्वदेशी का संदेश,मिट्टी के दीये, बर्तन एवं अन्य पारंपरिक स्वदेशी सामानों की खरीदारी की।

rktvnews

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 सितंबर 24

rktvnews

भोजपुर:एनडीए की एकजुटता के बल पर विधानसभा चुनाव में 225 पार सीट: डॉ दिलीप जायसवाल

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी सोनू कुमार राय का लावारिस सेवा केंद्र में हुआ सम्मान।

rktvnews

चतरा :प्रधानमंत्री ने अनुजा निगम ऋण योजनाओं के लाभार्थियों से किया ऑनलाइन जनसंवाद।

rktvnews

Leave a Comment