RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करना है : जिला पदाधिकारी

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जिलेभर में चलेगा जन-जागरूकता अभियान।

अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ।

RKTV NEWS/बेतिया(पश्चिमी चंपारण)07 जनवरी।सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न हाट-बाजारों, गांवों एवं पंचायतों में भ्रमण करते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश प्रसारित किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करना है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, शराब पीकर वाहन न चलाना तथा यातायात संकेतों का पालन कर हम स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी बचा सकते हैं।
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की सहायता अवश्य करें। समय पर की गई मदद किसी की जान बचा सकती है। साथ ही उन्होंने एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला परिवहन पदाधिकारी रितु रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में 7 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवधि में जिलेभर में जागरूकता रैली, शपथ कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार अभियान एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई। शपथ के अंतर्गत सभी ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, बिना सीटबेल्ट चारपहिया वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाने तथा अपने परिवार व समाज के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी राकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता नगमा तबस्सुम, ज्योति रानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

हैरिटेज निगम में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट गारंटी कार्ड योजना शिविर 29 जुलाई तक 50,000 रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण पाने का सुनहरा मौका।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल,एक बेटी की कला को मिला आदर और अपनापन।

rktvnews

भोजपुर:संगीत समारोह मे प्रवाहित हुई गायन वादन व नृत्य की त्रिवेणी।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उद्योगपति ने किया राहत सामग्रियों का वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव को पोषण ट्रैकर ऐप के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार (नवाचार श्रेणी) प्रदान किया गया।

rktvnews

Leave a Comment