RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: 09 जनवरी को जनसुनवाई कार्यक्रम एवं न्यायालय कार्य रहेगा स्थगित।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)07 जनवरी।जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया है कि अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से शुक्रवार, दिनांक 09 जनवरी 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम एवं न्यायालय कार्य (कोर्ट) को स्थगित किया गया है।
उक्त स्थगन के कारण आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए जिला प्रशासन ने खेद व्यक्त की है। जनसुनवाई कार्यक्रम की अगली तिथि, समय एवं स्थान की जानकारी शीघ्र ही उचित माध्यमों से आमजन को सूचित कर दी जाएगी, ताकि नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रस्तुत कर सकें।
जिला प्रशासन ने सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि वे इस अस्थायी असुविधा के लिए सहयोग, धैर्य एवं समझ बनाए रखें तथा आगामी सूचना पर ध्यान दें।

Related posts

राष्ट्रपति ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत-जयंती वर्ष पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु मिला सम्मान।

rktvnews

भगवान श्री कृष्ण के रासलीला का सही अर्थ समझना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

पटना पुलिस की विशेष पहल,ईव टीजिंग की रोकथाम के लिए “शक्ति दल” का गठन,शैक्षणिक संस्थानों के आस – पास तत्परता से है सक्रिय।

rktvnews

बक्सर जिले में ब्रह्मपुर ,बिस्मिलाह खां और विश्वामित्र महोत्सव का होगा आयोजन,जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

बोकारो :प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सब कमेटी, जिला स्तरीय निगरानी समिति की हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment