RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:उत्तराखंड में बिहार महिला टीम ने गाड़ा जीत का झंडा,बनी विजेता।

उत्तराखंड के रुद्रपुर सिटी में हुआ चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आयोजन।

बिहार महिला टीम ने बिना विकेट गवाएं 4 ओवरों में बनाए 50 रन।

4 विकेटों के पतन के साथ 38 रनों पर सिमटी उत्तराखंड टीम।

T 10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने टीम की सफलता पर दी बधाई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी। उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर सिटी में 04 से 06 जनवरी तक टी10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित अंडर-14 नेशनल चैंपियनशिप 2026 बॉयज एंड गर्ल्स में बिहार की महिला टीम ने विजय का पताका फहराया।
चैंपियनशिप का फाइनल मैच बिहार की महिला टीम बनाम उत्तराखण्ड के बीच खेला गया।
बिहार की कप्तान काजल कुमारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए मैदान में उतरी काजल कुमारी की 21 रनों के साथ चार ओवर में बिना एक भी विकेट गवाए टीम ने 50 रन बनाएं ।
काजल कुमारी के साथ लाली कुमारी ने भी 24 रन बनाएं ।
51 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तरी उत्तराखंड की महिला टीम चार ओवर में चार विकेट खोकर मात्र 38 रनों पर ही सिमट गई और हार का सामना करना पड़ा।
बिहार महिला टीम की तरफ से दो ओवर सबा परवीन ने कराए और दो विकेट भी लिए ।
एक ओवर काजल कुमारी ने कर एक विकेट प्राप्त किया तथा एक ओवर लाली कुमारी ने भी कर एक विकेट चटकाया।बिहार की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कप पर अपना कब्जा जमाया और बिहार को गौरवान्वित किया।
बिहार महिला टीम में सबा परवीन,काजल कुमारी (कप्तान),निशा कुमारी ,साक्षी कुमारी,नंदनी कुमारी,काजल कुमारी 2 (विकेट कीपर),कशिश कुमारी,रुनझुन कुमार,लाली कुमारी,रागिनी कुमारी,जिया कुमारी,अंजुम परवीन ये 12 खिलाड़ी भोजपुर यूनाइटेड क्रिकेट अकादमी स्टेडियम,आरा में प्रशिक्षण लेती है ।
बाकी के 2 खिलाड़ी इनके अलावा नेहा ठाकुर और
शारदा ठाकुर शामिल थी।
टीम कोच के रूप में बिहार सेक्रेट्री राहुल सिंह सरकार थे।टीम मैनेजर में निशा सिंह, कोमल कुमारी और अंजलि कुमारी रही।
बिहार महिला टीम की इस सफलता पर t10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित भी किया गया ।
T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने सभी खिलाड़ियों को उनकी इस जीत पर शुभकामनाएं दी और सभी सहयोगियों को धन्यवाद प्रेषित किया।

Related posts

लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन!मांगों की पूरी होने तक विरोध करते रहेंगे:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

दुमका:नगरपालिका चुनाव:कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता कर रहे हैं मताधिकार का प्रयोग,उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण एवं मतदाताओं से की बातचीत।

rktvnews

शैलेष बगौली ने किया निरीक्षण।

rktvnews

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचार अकादमी-वित्त में महानियंत्रक संचार लेखा की दो दिवसीय पूर्वी क्षेत्र समीक्षा बैठक का समापन हुआ।

rktvnews

Leave a Comment