RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने वीसी के माध्यम से की प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों संग महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)06 जनवरी।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शीतलहर से बचाव, कंबल वितरण, अलाव व्यवस्था, पेयजल, धान अधिप्राप्ति, रोजगार एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि सभी प्रखंडों को कंबल प्राप्त हो चुका है। इस पर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में कंबल वितरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर आगामी दो दिनों के भीतर पूर्ण किया जाए तथा पंचायत स्तर पर जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों तक कंबल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शीतलहर को देखते हुए सभी अंचलों में अलाव की समुचित एवं सतत व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
“आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय जागरूकता एवं रोजगार शिविरों के आयोजन की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना है, ताकि लोग अपने क्षेत्र में ही रहकर आत्मनिर्भर बन सकें। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत 17 जनवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
पेयजल से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने सभी खराब चापानलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में अधिप्राप्ति केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा लाभुकों को ससमय भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिन प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति की प्रगति कम पाई गई है, वहां संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को लैम्पस का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। विशेष रूप से जरमुंडी, शिकारीपाड़ा, मसलिया, गोपीकांदर एवं रानेश्वर प्रखंडों के उन लैम्पस, जहां धान अधिप्राप्ति कम हो रही है, वहां नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रगति बढ़ाने पर बल दिया गया। उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति के उपरांत लाभुकों को एकमुश्त राशि का भुगतान किया जा रहा है।
बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों में प्रमाण पत्रों से संबंधित लंबित आवेदनों तथा नए राशन कार्ड से जुड़े आवेदनों का निष्पादन नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से करने का निर्देश दिया गया।
सड़क सुरक्षा के तहत सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। साथ ही सभी प्रखंडों में समन्वय समिति की बैठक प्रत्येक माह की 15 तारीख तक अनिवार्य रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को चेक पोस्ट का नियमित निरीक्षण करने तथा निरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।उन्होंने नए वर्ष में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा।

Related posts

बंदर मामा लड़ें चुनाव..!: जयनारायण पाण्डेय

rktvnews

इस नवरात्रि, ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘सिकंदर’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 27 सितंबर रात 8 बजे।

rktvnews

भोजपुर:भारत की सभ्यता, संस्कृति और एकता के लिए देश मे भाजपा का होना आवश्यक: केंदीय मंत्री,सतीशचंद्र दूबे

rktvnews

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत ललियाना में उचित दर दुकान के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन,जनपद के 6 ग्राम पंचायत में सर्वप्रथम बनाए जाएंगे 6 राशन मॉडल शॉप!राशन मॉडल शॉप पर मिलेंगे आवश्यकता है की मूलभूत सुविधाएं।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment