RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट चला रहा है अमझोरा वितरण!कार्यक्रम कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देना सामाजिक दायित्व:सचिव कमलेश तिवारी

लोगो को आमझोरा पिलाते संस्था के सदस्य।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जून। 17 जून 23 को आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भीषण गर्मी में आम गरीब,गुरबा, रिक्शा,टमटम चालकों ,रोड पर पैदल चलने वालों को आमझोरा वितरण किया गया ताकि लूं से बचाया जा सके।।का कार्यक्रम चलता जा रहा है।मुहिम के तहत लगातार 20वे दिन इस भीषण गर्मी में प्रतिदिन रोड पर काम करने वाले, मजदूरी करने वाले, रिक्शा-ठेला चालक एवं ऑटो चालक भाइयों को लू से बचाया जा सके। इसी क्रम में आज रेड क्रॉस सोसाइटी भवन के पास कार्यक्रम के बीसवें दिन लगभग पांच सौ जरुरतमंद लोगों को जूस पिलाया गया।
कार्यक्रम पूर्व एमएलसी लाल दास राय एवं रेडक्रास सोसायटी के सचिव डा विभा कुमारी, पूर्व सचिव डा दिनेश की उपस्थित प्रारंभ हुआ। ट्रस्ट के सचिव कमलेश तिवारी ने कहा कि हमारे संगठन के लोग आम लोगों की चिंता करते हुए, उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए विशेष आमझोरा वितरण का कार्यक्रम चला रहे हैं। समाज का एक बहुत बड़ा कमजोर वर्ग आज भी यहां छांव और ठंड की जरूरत है वहां तपती धूप मे रिक्शा, ठेला ,मजदूरी करके अपना परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। इनके प्रति हम सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सहयोग का छोटा प्रयास कर रहे हैं इनके प्रति अन्य संगठनों को सोचने की जरूरत है। उपस्थित लोगों में संस्था के सदस्य रमेश कुमार, कुमार मोहित, रवि सहाय, सतीश सिंह, राजेश कुमार, सन्नी, इंद्रजीत चौहान, प्रियांशु चौहान, निकेश पान्डेय एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा: डीसी ने की कार्रवाई,अबुआ आवास में अयोग्य लाभुकों के चयन पर पंचायत सचिव बर्खास्त।

rktvnews

राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की।

rktvnews

उमरिया:सीईओ जिला पंचायत ने स्कूलों एवं ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भारत सेमीकंडक्टर मिशन, सीजी पावर और सीजी सेमी ने वित्तीय सहायता समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बाबा साहब के संविधान को हटाकर मनुस्मृति थोपना चाहती है भाजपा : अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा

rktvnews

व्यंग्य:अधूरी रामलीला🤪

rktvnews

Leave a Comment