RK TV News
खबरें
Breaking News

बदलता भारत मेरा अनुभव’ रचनात्मक प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 03 जनवरी।भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ अभियान के अंतर्गत चार रचनात्मक प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की। ये प्रतियोगिताएं मायगॅव के सहयोग से आयोजित की गईं और इनमें देश भर के नागरिकों को आमंत्रित किया गया था कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत में हुए परिवर्तनों को दर्शाते हुए अपने व्यक्तिगत अनुभव और रचनात्मक विचार साझा करें।
इस अभियान में ‘विकसित भारत@2047’ की परिकल्‍पना के अनुरूप विभिन्न आयु वर्ग और पृष्ठभूमि के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने रचनात्मक माध्यमों के द्वारा परिवर्तनकारी शासन और सभी क्षेत्रों में तीव्र विकास के प्रभाव को दर्शाया जिससे नागरिकों की आवाज़ बुलंद हुई और विकसित भारत की ओर राष्ट्र की यात्रा में जनभागीदारी को बल मिला। जमीनी स्तर की भागीदारी से लेकर रचनात्मक प्रदर्शनों तक, इस पहल ने प्रत्येक भारतीय को प्रेरित किया, उन्हें शामिल किया और उनकी आवाज़ को बुलंद किया।

श्रेणीवार विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
1. बदलता भारत मेरा अनुभव – इंस्टाग्राम रील प्रतियोगिता

प्रथम पुरस्कार: इंद्रजीत सुबोध मशंकर
द्वितीय पुरस्कार: मंजरी वी महाजन
तृतीय पुरस्कार: मिष्टी लोहारे
7 सांत्वना पुरस्कार: मोहम्मद हाज़िम राथर, अनुभवी सिन्हा, आयुष्मान बरमैया, सिद्धार्थ एम., कार्तिक भटनागर, ऐश्वर्या कुमावत,आतिश महापात्र

2. बदलता भारत मेरा अनुभव – यूट्यूब शॉर्ट्स चैलेंज

प्रथम पुरस्कार: मंथन रोहित
द्वितीय पुरस्कार: जूनियर ट्यूब चैनल
तृतीय पुरस्कार: लेखा चेतन कोठारी
7 सांत्वना पुरस्कार: सौमिता दत्ता, हैमंती मेटे, दिनेश चोटिया, दिव्या बिश्नोई, तपेश, सिद्धार्थ एम., दिनेश कुमार

3. लघु एवी चैलेंज – नए भारत की कहानी

प्रथम पुरस्कार: सुशोवन मन्ना
द्वितीय पुरस्कार: पाप्‍पे सोम
तृतीय पुरस्कार: रवि परिहार
2 सांत्वना पुरस्कार: दिनेश चोटिया, सिद्धार्थ एम.

4. बदलता भारत मेरा अनुभव – ब्लॉग लेखन प्रतियोगिता

प्रथम पुरस्कार: कृष्णा गुप्ता
द्वितीय पुरस्कार: सिंजिनी चटर्जी
तृतीय पुरस्कार: ब्रिंदा सोमानी
7 सांत्वना पुरस्कार: नूपुर जोशी, तृषा सिंह बघेल, मिनाक्षी भंसाली, विश्वनाथ क्लेयर, नंदनी भवसार, श्रीरामगणेश, अपूर्वा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ अभियान के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को ‘विकसित भारत’ की अपनी कहानियों को बताने में उनके उत्साहपूर्ण योगदान के लिए बधाई देता है और सभी विजेताओं से इस परिवर्तन यात्रा में अपनी रचनात्मक ऊर्जा को जारी रखने का आग्रह करता है।

Related posts

मर्यादित नारी एवं वीरगति प्राप्त करने वालों को मिलता है मोक्ष : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भोजपुर:3 दिसंबर 2023 को आरा में व्यवसाय संघ का होगा दूसरा जिला सम्मेलन!संघ की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 नवंबर 25

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का लाइव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र, आरा में आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : पाॅच अभियुक्त गिरफ्तार, रेल पुलिस को सुपुर्द।

rktvnews

एयर मार्शल नागेश कपूर ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज कार्मिक (एओपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment